मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर सनसनीखेज आरोप, इस एक्ट्रेस ने कहा- फोन पर धमकाया...

jantaserishta.com
20 Oct 2021 1:41 PM IST
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर सनसनीखेज आरोप, इस एक्ट्रेस ने कहा- फोन पर धमकाया...
x

नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ एक्शन लेते हुए 50 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है. अब इस पर शर्लिन चोपड़ा ने रिएक्ट किया है. शर्लिन ने ट्ववीट कर शिल्पा और राज पर उन्हें धमकाने और अंडरवर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया है.

शर्लिन ने ट्वीट कर लिखा- राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा की काम करने की प्रक्रिया- 19 अप्रैल 2021 को राज कुंद्रा ने ना सिर्फ मुझे मेरे घर पर आकर अंडरवर्ल्ड की धमकी दी, बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने मुझे फोन पर उसी दिन धमकी देते हुए कहा था- अगर राज के यौन शोषण और रेप की खबरें बाहर आईं तो वे मेरे खिलाफ करोड़ों रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.

''आप किसी आर्टिस्ट का यौन शोषण नहीं कर सकते, उसका रेप नहीं कर सकते और उसके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की धमकी नहीं दे सकते. क्या उसे तुम्हारे खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करानी चाहिए.''

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा तबसे हमलावर हैं जबसे बिजनेसमैन का नाम पोर्नोग्राफी केस में आया है. हर दिन शर्लिन द्वारा लगाए गए इल्जामों को देखते हुए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने एक्ट्रेस के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का केस किया है. कपल ने शर्लिन के आरोपों को झूठा, फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है.

राज कुंद्रा की बात करें तो फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं. राज कुंद्रा ने दो महीने जेल में बिताए थे. राज के जेल जाने की वजह से शिल्पा शेट्टी को भी ट्रोल किया गया था. शिल्पा ने कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक ले लिया था. फिर हालातों का सामना करने के लिए शिल्पा ने हिम्मत बांधीं और वे काम पर लौटीं. शिल्पा शेट्टी का बयान भी मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में दर्ज किया था. जहां एक्ट्रेस ने पति का बचाव किया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story