मनोरंजन

सीमा हैदर-सचिन के वकील की दलील, जानें क्यों अक्षय कुमार और आलिया भट्ट का लिया नाम

jantaserishta.com
29 July 2023 12:36 PM IST
सीमा हैदर-सचिन के वकील की दलील, जानें क्यों अक्षय कुमार और आलिया भट्ट का लिया नाम
x
नई दिल्ली: सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन के वकील एपी सिंह ने फिल्मी हस्तियों को आधार बनाकर सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने की कोशिश शुरू की है। उनका कहना कि अगर कनाडा की नागरिकता हासिल करने के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और ब्रिटेन की नागरिक आलिया भट्ट भारत में रह सकती हैं तो सीमा को लेकर भेदभाव क्यों है।
वकील एपी सिंह ने आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत में कहा कि बीते पांच वर्षों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश छोड़ने के बाद सैकड़ों लोगों ने भारत की नागरिकता हासिल की है। जरूरत पड़ने पर वह इसकी सूची गृह मंत्रालय और जांच एजेंसियों को सौंप सकते हैं। उन्होंने गायक अदनान सामी के नाम का भी जिक्र किया है। वकील ने अवैध रूप से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को बहन कहते हुए बताया कि अगर इस मामले को उन्हें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाना पड़ा तो वह ले जाएंगे और सीमा को न्याय दिलाएंगे। हालांकि, उन्होंने न्यायालय और संबंधित एजेंसियों की जांच पर पूरा यकीन होने की बात कही। उन्होंने सीमा और सचिन की जोड़ी की तुलना हीर-रांझा, शीरी-फरहाद और रोमियो-जूलियट से की है।
वकील एपी सिंह बताते हैं कि सीमा पाकिस्तान से दुबई और वहां से नेपाल वीजा और पासपोर्ट के सहारे आई। नेपाल से भारत आने का वीजा नहीं लगता और सीमा तो सचिन की पत्नी बनकर रबूपुरा आई। ऐसे में उस पर कोई केस बनता ही नहीं। सीमा ने दो साल पहले ही हिंदू बनने और करवा चौथ का व्रत रखना भी स्वीकारा है। वह भारत की अब नागरिक है और उसे किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं भेजा जा सकता। वकील ने कहा कि उन्होंने सचिन और सीमा को किसी भी जांच एजेंसी की पूछताछ में सच बोलने की सलाह दी है।
नोएडा स्थित आजाद लीगल कंसल्टेंसी की संचालक और वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा आजाद ने कहा कि भारत में नागरिकता दिए जाने के नियम हैं। सीमा हैदर के मामले में सबसे बड़ी अड़चन यह है कि वह गैर कानूनी तरीके से यहां पर आई। अगर वह कानून तरीके से आई होती और सही तरीके से उसने किसी भारतीय पुरुष से शादी की होती तो उसकी नागरिकता की राह आसान होती। नियमों के तहत अगर कोई भारतीय किसी विदेशी महिला से शादी करता है या भारतीय लड़की किसी विदेशी लड़के से शादी करती है तो वह विदेशी लड़की या लड़का भारत में नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story