मनोरंजन

लोगों की भारी भीड़ देखकर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को आया गुस्सा, उठाया मोबाइल फोन और क्लिक की तस्वीर, पूछा ये सवाल?

jantaserishta.com
9 Feb 2021 11:55 AM IST
लोगों की भारी भीड़ देखकर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को आया गुस्सा, उठाया मोबाइल फोन और क्लिक की तस्वीर, पूछा ये सवाल?
x

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने हैरान होते हुए पूछा है कि क्या कोविड का खतरा अब खत्म हो चुका है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा है कि है कि कोविड है या नहीं ?. ये तस्वीर काफी दूर से ली गई है, जिसमें समुद्र किनारे भारी भीड़ दिख रही है.

दरअसल पिछले साल मलाइका और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोविड संक्रमण की चपेट में आए थे. जिसकी वजह से मलाइका को अपने काम से भी ब्रेक लेना पड़ा था. वहीं घर में अपने आइसोलेशन पीरियड के दौरान उन्होंने अपने बेटे के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सोशल मीडिया पर नोट भी लिखा था. उन्होंने लिखा था कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती. सेल्फ क्वारंटीन के वक्त में भी हम एक दूसरे को देखने और बात करने के रास्ते निकाल ही लेते हैं. हालांकि अपने बच्चों को गले ना लगा पाने का दर्द कई बार दिल तोड़ने वाला होता है. उनके प्यारे से चेहरे की तरफ देखने से मुझे हिम्मत और ऊर्जा मिलती है.
वहीं संक्रमण को मात देने के बाद आम जिंदगी में लौटीं मलाइका ने एक के बाद एक शानदार तस्वीरें अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हाल ही में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपनी गोवा ट्रिप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. दरअसल ये कपल अमृता अरोड़ा के बीच साइड हॉलीडे होम की ट्रिप पर गया था.
मलाइका सोशल मीडिया पर लगातार अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं. पिछले महीने ही उन्होंने अपनी बहन के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था. उन्होंने लिखा था कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं, मेरी छोटी बहन. भगवान करे हम हमेशा ऐसे ही हंसे, रोएं, लड़ें, खाएं, पकाएं, साथ घूमें. बहुत सारा प्यार, जन्मदिन मुबारक हो.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story