मनोरंजन
गाय को देख निक्की तंबोली ने पूछा- मारेगी तो नहीं? जमकर वायरल हो रहा VIDEO
Shubhra Nandy
6 Jun 2021 11:56 AM IST

x
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में हो रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में हो रही हैं. शो के कंटेस्टेंट कभी सेट से तो कभी मस्ती करते हुए अपनी तसवीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे है. इस बीच शो की ग्लैमरस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है. वीडियो में निक्की ने खूबसूरल व्हाइट कलर का लहंगा पहुना हुआ है. निक्की कार से बाहर निकलते हुए गाय को देखती है. गाय को देखकर एक्ट्रेस थोड़ा डर जाती है और सामने खड़े एक शख्स से पूछती हैं कि ये बैल है या गाय है? ये मारेगी क्या?
जिसके बाद वीडियो में आप देख सकते है निक्की कहती है इस गाय को हाथ लगा सकते हैं क्या? फिर वो कहती हैं कि लेकिन भरोसा नहीं है. जिसके बाद वो डरते हुए अपनी वैनिटी वैन में चली जाती है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही उनके लुक की तारीफ कर रहे है.
निक्की तंबोली के वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा, आप राजकुमारी जैसी लग रही है, आपको देखकर सूकून मिलता है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आप बेहद खूबसूरत लग रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, खतरों के खिलाड़ी में आपको देखने के लिए बेताब है. वहीं एक यूजर ने लिखा, कितना ओवरएक्टिंग कर रही है, गाय क्यों भागेगी भाई तेरे पीछे.
वहीं, इससे पहले निक्की ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो और सना मकबूल टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को किस करती नजर आई थी. निक्की ने तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, भाई होगा तेरा. अर्जुन ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा था, हााहाहाहहाा. इस फोटो पर फैंस ने भी कमेंट किया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो निक्की इन दिनों अपने आने वाले गाने कल्ला रह जाएगा को लेकर भी सुर्खियां में छाई हुई हैं.
Next Story





