मनोरंजन

रणबीर-आलिया की फिल्म देख लोगों ने पीटा अपना सिर, बोले 'इतने सालों में ये बनाया है...'

Rounak Dey
9 Sep 2022 7:55 AM GMT
रणबीर-आलिया की फिल्म देख लोगों ने पीटा अपना सिर, बोले इतने सालों में ये बनाया है...
x
ऐसा नहीं कि सभी फिल्म के लिए नेगेटिव ही बोल रहे हैं बल्कि कई ऐसे भी जिन्हें फिल्म पसंद आई हैं।

साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'ब्रहमास्त्र' (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी शादी के बाद ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। मेकर्स ने गुरुवार की रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया। स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट, उनके पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट भी नजर आए। उनके अलावा शनाया कपूर और रणदीप हुड्डा जैसे कई बी-टाउन सेलेब्स ने भी फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। जहां कई लोग फिल्म की लगातार तारीफ कर रहे हैं। वहीं कईयों को फिल्म की स्टोरी कुछ पसंद नहीं आई है। ज्यादातर फैंस का यह कहना है कि फिल्म को बनाने में लगभग 4 साल का समय लगा और इसके बाद भी मेकर्स ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं रहे हैं।


एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फाइनली मैंने फिल्म देखी। स्क्रीनप्ले इतना खराब होगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। कहानी इम्प्रेस करने के लायक नहीं है। फिल्म में सबसे अच्छी चीज शाहरुख खान का कैमियो है। रन टाइम को 20-25 मिनट कम किया जा सकता था।' वहीं दूसरे यूजर ने 'ब्रह्मास्त्र' के सीन का स्क्रीन साझा करते हुए लिखा , 'इन नए अभिनेताओं के साथ यही समस्या है। वह इन हथेलियों को सीधे नमस्ते करने के लिए एक साथ नहीं ला सकते हैं। बूढ़े या रोगी लोग ऐसे हाथ जोड़ते है, जिनकी हड्डियों में दर्द रहता है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'केवल लेजर लाइट शो, पथेटिक वीएफएक्स, डीजास्टर कैमियो, मूवी को नजरअंदाज किया और पैसे की बर्बादी है।' हालांकि ऐसा नहीं कि सभी फिल्म के लिए नेगेटिव ही बोल रहे हैं बल्कि कई ऐसे भी जिन्हें फिल्म पसंद आई हैं।
Next Story