मनोरंजन

Priyanka Chopra की फोटो देख आया पति निक जोनस को प्यार, कमेंट कर बोले- ''तुम इतनी हॉट क्यों हो''

Neha Dani
3 May 2022 5:46 AM GMT
Priyanka Chopra की फोटो देख आया पति निक जोनस को प्यार, कमेंट कर बोले- तुम इतनी हॉट क्यों हो
x
प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्टभी नजर आएंगी, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को देख कर पति निक जोनस दीवाने हो गए हैं और कमेंट किया है।

लुक की बात करें तो प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। लाइट मेकअप, हाई पोनी और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही है। प्रियंका गोल्फ कोर्स में मस्ती करती दिख रही हैं।




पहली तस्वीर में प्रियंका अपने दोनों हाथों से बाल ठीक करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर निक जोनस की है। तीसरी तस्वीर में प्रियंका अपने एक दोस्त के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। एक तस्वीर में निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'यह एक अच्छा दिन था।'
प्रियंका की इन तस्वीरों को देख कर पति निक फिदा हो गए हैं और कमेंट कर लिखा- 'तुम इतनी हॉट क्यों हो'
काम की बात करें तो प्रियंका सिटाडेल, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्टभी नजर आएंगी, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं।


Next Story