मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही को देखकर कपिल शर्मा करने लगे ये हरकत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
21 Oct 2020 5:20 PM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही को देखकर कपिल शर्मा करने लगे ये हरकत, देखें वीडियो
x
वीडियो वायरल.

द कपिल शर्मा शो में इस बार गुरु रंधावा और नोरा फतेही पहुंचने वाले हैं. शो में जबरदस्त धमाल होने वाला है. गुरु रंधावा संग कपिल की मस्ती और नोरा संग कपिल का फ्लर्ट शो में देखने मिलेगा. शो से जुड़ा एक प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है.

इस प्रोमो में गुरु रंधावा एंट्री लेते हैं. वो गुरु रंधावा की तारीफ भी करते हैं. गुरु संग कपिल की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. शो में गुरु कहते हैं, ''मेरे इससे पहले तीन गाने आए. मैंने कपिल को कॉल किया. मैंने बोला कि भाई प्रमोशन का कुछ हो सकता है. तो उन्होंने कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया.''

''मैंने इस बार कॉल किया और बोला कि नोरा फतेही के साथ मेरा गाना है, तो कपिल ने बोला जल्दी आजा. ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं. इसके बाद नोरा फतेही की एंट्री होती है.''

कपिल बोलते हैं कि सोनी टीवी ने डायरेक्ट हमें नोरा से नहीं मिलवाया. पहले एक महीने के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर में भेजा. बोले दूर-दूर से देखो.

नोरा जब उस शो से जा रही थीं तब तक बहुत लोग इनसे प्यार करने लगे थे. टेरेंस ने तो साइड पर जाकर अपनी चूड़ियां तोड़ी. ये सुनकर नोरा-गुरु और अर्चना खूब हंसते हैं.

आगे कपिल कहते हैं जब टेरेंस आपके साथ फ्लर्ट कर रहे थे तो मुझे बहुत जलन हुई. तो नोरा कहती हैं कि कपिल आप तो शादीशुदा हो. तो कपिल कहते हैं वो तो मैं अंधेरी वेस्ट में हूं.

कपिल नोरा से पूछते हैं कुछ खाएंगी आप, चाय-कॉफी वगैहर कुछ. तो नोरा मना करती हैं. इस पर गुरु कहते हैं मुझे भी भूख लगी है. तो कपिल कहते है जाओ खाकर आ जाओ. शो में इस वीकेंड जबरदस्त मस्ती देखने को मिलेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story