मनोरंजन
आलिया भट्ट ने बताया फोटो में सीरियस क्यों दिखते हैं रणबीर कपूर, दिया मस्त जवाब
Rounak Dey
6 Aug 2022 5:41 AM GMT
![आलिया भट्ट ने बताया फोटो में सीरियस क्यों दिखते हैं रणबीर कपूर, दिया मस्त जवाब आलिया भट्ट ने बताया फोटो में सीरियस क्यों दिखते हैं रणबीर कपूर, दिया मस्त जवाब](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/06/1866749-ranbirkapoorandaliabhatt1659709428.webp)
x
फिल्म एनिमल में श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आएंगे।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। कहा जाता है कि 5 साल लंबे चले इस अफेयर की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में हुई थी। कुछ वक्त पहले आलिया भट्ट ने अपने प्रेग्नेंसी की बात फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो के साथ शेयर की थी। इस बीच अब आलिया ने खुद को रणबीर कपूर की स्माइल की वजह बताया है।
उसकी आंखे अंदर धंसी हुई है
फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशनल इवेंट में जब आलिया भट्ट से रणबीर के बारे में पूछा गया कि वो हर फोटो में उदास क्यों दिख रहे हैं? क्या रणबीर घर पर कभी मुस्कुराते हैं या नहीं? क्योंकि ज्यादातर फोटो में रणबीर हमेशा सीरियस दिखते हैं। जिस पर आलिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'रणबीर की आंखे अंदर धंसी हुई हैं जिसके कारण वो ज्यादातर फोटो में उदास नजर आते हैं। पर वो सिर्फ उसका चेहरा है। असल में रणबीर बहुत हंसते वाले और काफी मजाकिया इंसान हैं। या आप ऐसा कह सकते हैं कि उसकी स्माइल के पीछे की वजह मैं हो सकती हूं।'
ब्रम्हास्त्र में दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे
रणबीर और आलिया, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।
जी ले जरा में प्रियंका और कटरीना के साथ जोड़ी
ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया भट्ट, फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा', करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और हॉलीवुड की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन्स में नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर भी जल्द लव रंजन की फिल्म एनिमल में श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आएंगे।
Next Story