मनोरंजन

दीपिका पादुकोण को ढीले-ढाले कपड़े पहने देख यूजर ने किया सवाल

Tara Tandi
10 July 2021 7:07 AM GMT
दीपिका पादुकोण को ढीले-ढाले कपड़े पहने देख यूजर ने किया सवाल
x
दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद शुक्रवार को मुंबई में स्पॉट की गईं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद शुक्रवार को मुंबई में स्पॉट की गईं। उन्हें फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान पैपराजी को देखकर उन्होंने हाथ भी हिलाया। भंसाली के ऑफिस पहुंचीं दीपिका का यह लुक चर्चा में आ गया है।

यूजर ने पूछा सवाल
दीपिका ने ओवरसाइज्ड टीशर्ट, जींस और हाई हील्स पहनी हुई थी। कोरोना को देखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा था। दीपिका के कपड़ों को देखने के बाद जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि 'क्या उन्होंने रणवीर सिंह के कपड़े पहने हुए हैं?' वहीं उनके ढीले-ढाले कपड़ों को देखकर कई यूजर्स ने पूछा कि 'क्या वह अपना बेबी बंप छुपा रही हैं?'
पहले भी प्रेग्नेंसी की हुई चर्चा
ये पहली बार नहीं है जब दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कच्चे आम का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक शख्स को कच्चा आम खिला रही थीं। इन आमों पर मिर्च-मसाला लगा हुआ था जिसके बाद शख्स की हालत खराब हो जाती है और कहता है कि 'आप इसे कैसे पसंद करती हैं?'
कई फिल्मों में आएंगी नजर

दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। इसके अलावा उनके पास 'फाइटर', 'पठान', हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की रीमेक और शकुन बत्रा की अगली फिल्म है।


Next Story