मनोरंजन

नीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह को देख फैंस बोले, 'क्लासिक ब्यूटी तो इसे कहते हैं'

jantaserishta.com
4 Sept 2025 10:48 AM IST
नीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह को देख फैंस बोले, क्लासिक ब्यूटी तो इसे कहते हैं
x
मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में अक्षरा सिंह गहरे नीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साड़ी पर हल्के फूलों का डिजाइन और पल्लू पर लगी झालर उनके लुक को और भी निखार रहे हैं। पहली तस्वीर में अक्षरा एक पुराने चबूतरे पर बैठी हुई हैं, जो किसी पार्क या सड़क के किनारे का हिस्सा लगता है। उनके चेहरे पर एक हल्की मुस्कान है, और नजरें दूर कहीं खोई हुई हैं।
दूसरी तस्वीर में अक्षरा हरे-भरे पौधों के पास खड़ी हैं और एक डाली को छू रही हैं। उनकी आंखें बंद हैं और चेहरे पर सुकून है, जैसे वो उस हरियाली की खुशबू को महसूस कर रही हों। इस तस्वीर से उनका प्रकृति के प्रति लगाव साफ झलक रहा है।
तीसरी तस्वीर में अक्षरा साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता है। चेहरे पर हल्की मुस्कान, खुले बाल, और आंखों की चमक उन्हें और भी आकर्षक बना रही है। अक्षरा ने इन तस्वीरों के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, बस एक ब्लू हार्ट इमोजी शेयर किया है, जो उनके इस लुक के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है।
उनके फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "नीले रंग में तो आप परी लग रही हो।" दूसरे फैन ने लिखा, "क्लासिक ब्यूटी तो इसे कहते हैं।" वहीं, अन्य फैंस ने लिखा, "आप सादगी की मूरत हो।" वहीं, उनके चाहने वाले कमेंट्स में हार्ट इमोजी, फायर इमोजी और फ्लॉवर इमोजी भेज रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story