मनोरंजन

देखें प्रतीक बब्बर की वर्कआउट फिटनेस वीडियोज

Tara Tandi
12 Jun 2021 1:34 PM GMT
देखें प्रतीक बब्बर की वर्कआउट फिटनेस वीडियोज
x
बॉलीवुड अभिनेता काफी फिटनेस फ्रीक होते हैं। उम्र चाहे कुछ भी हो एक्टर्स की फिटनेस हमेशा ही फैंस के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेता काफी फिटनेस फ्रीक होते हैं। उम्र चाहे कुछ भी हो एक्टर्स की फिटनेस हमेशा ही फैंस के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है। इन्हीं फिटनेस फ्रीक एक्टर्स में अभिनेता प्रतीक बब्बर का नाम भी शामिल है। प्रतीक बब्बर की फिटनेस के कायल उनके कई फैंस हैं। जिनके लिए अभिनेता अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

प्रतीक बब्बर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वो अक्सर अपनी फिट बॉडी का राज भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। प्रतीक बब्बर के इंस्टाग्राम पर आप उनके कई फिटनेस वीडियो और तस्वीरें देख सकते हैं। जिनसे इंस्पायर होकर आप भी प्रतीक जैसी फिट बॉडी पा सकते हैं।
एक दौर था जब प्रतीब बब्बर को नशे की लत लग गई थी। कम उम्र में मां को खो देने का गम प्रतीक बर्दाश्त नहीं कर सके। प्रतीक के नशे की लत का असर उनके करियर पर भी पड़ा। कई मौकों पर प्रतीक ने खुद भी इस बारे में बात की है। लेकिन अब प्रतीक पूरा फोकस अपने करियर और अपनी फिटनेस पर कर रहे हैं। ऐसे में प्रतीक अपने फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन बनकर उभरे हैं।


बता दें कि प्रतीक बब्बर दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक ने फिल्मों में अभिनय करने से पहले विभिन्न विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद प्रतीक लगातार कई फिल्मों जैसे 'आरक्षण', 'इस्सक', 'बागी 2', 'दम मारो दम', 'मुल्क', 'मित्रों', 'छिछोरे' में नजर आ चुके हैं।

इसके अलावा वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' में भी प्रतीक के किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं बात करें अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में तो वो जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे', 'ब्रम्हास्त्र', 'द पावर' में नजर आने वाले हैं।


Next Story