मनोरंजन
देखिए नीति मोहन, पति निहार पांड्या ने मनाया बेटे आर्यवीर का पहला जन्मदिन, फोटोज देख फैंस को आया प्यार
Rounak Dey
3 Jun 2022 9:22 AM GMT
x
एक दूसरी फोटो में निहार और नीति आर्यवीर के साथ पोज देते नजर आए।
सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) और उनके पति निहार पांड्या (Nihaar Pandya) अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, दोनों अपने बेटे आर्यवीर (Neeti Mohan Son) की क्यूट फोटोज और वीडियोज भी अपने फैंस को दिखाते हैं। 3 जून को कपल का बेटा आर्यवीर एक साल का हो गया है। इस मौके पर नीति ने अपने इंस्टाग्राम (Neeti Mohan Nihaar Pandya) पर अपेन बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए। उनके पोस्ट में नीति, उनके पति और ऐक्टर निहार पांड्या और उनका बेटा आर्यवीर था। आर्यवीर की ये क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
नीति मोहन और निहार पांड्या का क्यूट बेटा
अपने बेटे के वीडियो को शेयर करते हुए नीति (Neeti Mohan Instagram) ने लिखा, 'लाल धनुष, सस्पेंडर्स, केक स्मैश, पूल पार्टी और गुब्बारे, सभी बॉक्स बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए चेक किए गए। ये तो सिर्फ ट्रेलर था, अभी तो पार्टी शुरू हुई है। पहला जन्मदिन मुबारक हो आर्यवीर। @loveandmemories_5।' नीति ने वीडियो में हैप्पी बर्थडे के गाने को भी जोड़ा, जिसे उन्होंने गाया था।
आर्यवीर पर सभी ने बरसाया प्यार
नीति मोहन के इस प्यारे से पोस्ट पर गौहर खान ने कमेंट किया, 'आशीर्वाद और प्यार। #aryaver।' आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजी लगाए। नीती के फैंस ने भी आर्यवीर को 'जन्मदिन की शुभकामनाएं' दीं। नीति ने चेहरे और हाथों पर केक के साथ फर्श पर बैठे आर्यवीर की एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की। फोटो में उनके नाम के साथ उनका बर्थडे केक भी देखा गया। एक दूसरी फोटो में निहार और नीति आर्यवीर के साथ पोज देते नजर आए।
Next Story