मनोरंजन

एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में हुआ इजाफा, आज बयान भी होगा दर्ज

jantaserishta.com
6 Jun 2022 5:09 PM IST
एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में हुआ इजाफा, आज बयान भी होगा दर्ज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में लगातार बड़ी जानकारी सामने आ रही है. सलमान और उनके पिता सलीम खान के नाम 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था. इसके बाद मुंबई पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया था. अब इस केस से जुड़ी नई अपडेट सामने आ गई है.

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि धमकी मामले में चार लोगों की स्टेटमेंट को रिकॉर्ड कर लिया गया है. इसमें सलमान के पिता और लिरिसिस्ट सलीम खान भी शामिल हैं. सलमान खान की स्टेटमेंट को आज पुलिस रिकॉर्ड करने वाली है.
बताया जा रहा है कि पुलिस बांद्रा बैंडस्टैंड के पास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. इस मामले में पुलिस को अभी कुछ ठोस चीज नहीं मिले हैं. धमकी वाले लेटर में G B L B लिखा हुआ था. क्या इसका मतलब गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई है, इस बात की जांच मुंबई पुलिस अभी कर रही है. महाराष्ट्र में दोनों के गैंग मेंबर्स की डिटेल्स का पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story