मनोरंजन

'सन ऑफ सरदार 2' का दूसरा ट्रेलर रिलीज : कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त डोज

jantaserishta.com
22 July 2025 1:35 PM IST
सन ऑफ सरदार 2 का दूसरा ट्रेलर रिलीज : कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त डोज
x
मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के जरिए बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर न सिर्फ फुल एंटरटेनमेंट का वादा करता है, बल्कि दर्शकों को हंसी, इमोशन और एक्शन का तगड़ा डोज भी देता है।
ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के किरदार 'जस्सी रंधावा' से होती है, जो ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आता है। इस दौरान बैकग्राउंड में आवाज आती है- 'ये है आपका जस्सी, जिसकी किस्मत में सिर्फ फंसना ही लिखा होता है। पहला झूठे प्यार में फंस गया, दूसरा चार औरतों के बीच में फंस गया, तीसरा माफिया फैमिली के बीच फंस गया और चौथा बेबे के वादे के बीच फंस गया।''
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन का किरदार शादी करके काफी खुश है। हालांकि शादी के चंद दिनों बाद ही पत्नी (नीरू बाजवा) उनसे तलाक मांगने लगती हैं। यहीं से शुरू होती है जस्सी की जिंदगी की असल कहानी, जिसमें एक के बाद एक कई परेशानियां उसके सामने आती हैं। ट्रेलर में जस्सी के किरदार को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। वहीं अजय देवगन की डायलॉग डिलीवरी ट्रेलर को और शानदार बनाती है।
ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन का एक्शन अवतार दिखाया जाता है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। फैंस ट्रेलर को देखने के बाद खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए लिखा, "यह फिल्म पिछली से भी ज्यादा धमाकेदार लगेगी।"
दूसरे फैन ने लिखा, ''अजय देवगन का कोई जवाब नहीं है, आप दिल पर छा गए।'' वहीं कुछ फैंस ने इस फिल्म को 'फैमिली एंटरटेनर' बताया और फिल्म को देखने की बेसब्री जाहिर की। 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई देगी। वहीं फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, और चंकी पांडे जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म का पहला ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज हुआ था। यह फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' से होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story