मनोरंजन

Aashram 3 का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, पहले से भी ज्यादा मुखौटे लगाकर लौटे बाबा निराला, हर सीमा कर गए पार

Rounak Dey
23 May 2022 4:02 PM IST
Aashram 3 का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, पहले से भी ज्यादा मुखौटे लगाकर लौटे बाबा निराला, हर सीमा कर गए पार
x
इस ट्रेलर की पूरी जान है. ये डायलॉग है- 'मेरी कल्पना की स्वादभूमि में नियम, संविधान..सब मेरे होते हैं.'

बॉबी देओल (Bobby Deol) और ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की मचअवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 3' (Aashram 3) का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में 'एक बदनाम आश्रम' के अंदर की पोल पट्टी खुलती हुई दिखाई गई है. साथ ही दिखाया गया है कि बाबा दुनिया पर राज करने के अपने इरादों को किस तरह से अंजाम देते हैं.

नियम, संविधान सब मेरे होते हैं


इस 56 सेकेंड के ट्रेलर में बाबा निराला अपने आश्रम से कैसे लोगों को जोड़ते हैं और कैसे अपनी काली करतूतों को कवरअप करने की कोशिश करते हैं ये दिखाया गया है. इस ट्रेलर में बॉबी देओल बाबा निराला के चोले में एक डायलॉग बोलते हुए नजर आए जो कि इस ट्रेलर की पूरी जान है. ये डायलॉग है- 'मेरी कल्पना की स्वादभूमि में नियम, संविधान..सब मेरे होते हैं.'
Next Story