वीडियो

‘डंकी’ का दूसरा गा ना रिलीज, सोनू निगम ने उड़ेला दर्द

Santoshi Tandi
2 Dec 2023 6:46 AM GMT
‘डंकी’ का दूसरा गा ना रिलीज, सोनू निगम ने उड़ेला दर्द
x

मुंबई : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का ड्राप थ्री रिलीज हो गया है। इसमें फिल्म का दूसरा गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ रिलीज हुआ है, जो बेहद इमोशनल है। आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को टी-सीरीज ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसके लिए फैंस में जबरदस्त दीवानगी दिखी जो इस बात से साबित होता है कि गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

गाने को सिंगर सोनू निगम ने बड़ी दर्दभरी आवाज में शिद्दत से गाया है। इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के हैं। संगीत प्रतीम ने दिया है। गाने को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। शाहरुख ने लंबे नोट के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शाहरुख ने लिखा, “आज ऐसे ही दिल में आया ये गाना तो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं अपने ही कोई होंगे और ये गाना जो दोनों ने बनाया है, ये भी अपनों का है।

अपने घर वालों का है… अपनी मिट्टी का है… अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है। हम सब कभी ना कभी अपने घर से… गांव से… शहर से… दूर निकल जाते हैं, जिंदगी बनाने के लिए, लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है… देश में ही रहता है। मेरा फेवरेट फ्रॉम डंकी।” फिल्म का पहला गाना ‘लुट पिट गया’ भी खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story