मनोरंजन

मुंबई में इवेंट के दौरान सोनू निगम से हुई हाथापाई, घटना का वीडियो वायरल

Neha Dani
21 Feb 2023 2:10 AM GMT
मुंबई में इवेंट के दौरान सोनू निगम से हुई हाथापाई, घटना का वीडियो वायरल
x
जहां X-Ray कराने के बाद घर भेज दिया गया। सोनू की हालत बिल्कुल ठीक है। पुलिस धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान में जुटी है।
: मशहूर सिंगर सोनू निगम के लाइव शो के दौरान उनसे मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान को चोट आई है, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आपको बत्ता दें कि चेंबूर में एक लाइव शो के दौरान सोनू निगम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।



चेंबूर में आज फेस्टिवल का आखिरी दिन था, जिसमें सोनू निगम को बुलाया गया था। सोनू निगम परफॉर्म कर वापस जा रहे थे, रास्ते में कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे, तभी उनकी टीम का एक आदमी नीचे गिर गया, उसे अस्पताल लाया गया. जहां X-Ray कराने के बाद घर भेज दिया गया। सोनू की हालत बिल्कुल ठीक है। पुलिस धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान में जुटी है।

Next Story