मनोरंजन

पूरी तरह बंद हुई 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग

jantaserishta.com
19 Jun 2023 2:54 PM IST
पूरी तरह बंद हुई आदिपुरुष की स्क्रीनिंग
x

फाइल फोटो

फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता के जन्मस्थान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है।
काठमांडू (आईएएनएस)| फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता के जन्मस्थान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद नेपाल में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है। नेपाल में फिल्म के एकमात्र वितरक मनोज राठी ने बताया कि पूरे देश में स्क्रीनिंग रोक दी गई है। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने 15 जून को नेपाल की राजधानी में सिनेमा हॉल को निर्देश दिया था कि जब तक निर्माता सीता के जन्मस्थान की गलती को सुधार नहीं लेते, तब तक फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती।
नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 5 और 56 (6) का हवाला देते हुए, शाह ने कहा कि संघीय, प्रांतीय और स्थानीय सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करें और बिना किसी बदलाव के फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति देने से नेपाल की राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय पहचान को अपूरणीय क्षति हो सकती है। मेयर की चेतावनी के एक दिन बाद, काठमांडू के सभी सिनेमाघरों ने सुरक्षा कारणों से 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग बंद कर दी। मेयर ने रविवार को फिल्म के खिलाफ अपने विरोध का आह्वान किया और सिनेमा हॉल से फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने का आग्रह किया, जब तक कि फिल्म निर्माता कथित गलती को ठीक नहीं कर लेते।
नेपाल के सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग की मंजूरी को वापस लेने का फैसला किया है। नेपाल फिल्म यूनियन के वाइस चेयरमैन भास्कर धुनगाना ने कहा, हमने सुरक्षा कारणों से फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला किया है। रामायण के अनुसार, सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था, जो नेपाल में पड़ता है और भगवान राम ने आकर उनसे विवाह किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story