मनोरंजन

Sayyeshaa Saigal Birthday Special : जानिए बर्थडे गर्ल के अनुसने किस्से

Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 3:09 AM GMT
Sayyeshaa Saigal Birthday Special : जानिए बर्थडे गर्ल के अनुसने किस्से
x
Sayyeshaa Saigal Birthday Special : अभिनेत्री सायशा सहगल Sayyeshaa Saigal का आज जन्मदिन है। अभिनेत्री का जन्म 12 अगस्त 1997 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सुमीत सहगल Sayyeshaa Saigal और मां का नाम शाहीन बानो है। सायशा जब महज 14 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रही हैं। सायशा सहगल Sayyeshaa Saigal हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की पोती हैं। सायशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है। अभिनेत्री ने अजय देवगन के साथ फिल्म शिवाय से अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। सायशा ने 2019 में अभिनेता आर्या से शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद में आयोजित की गई थी। दोनों को कई फिल्मों में साथ भी देखा गया था। शाहीन बानो दिलीप कुमार के साले और सायरा बानो के भाई सुल्तान अहमद की बेटी हैं। शाहीन ने 90 के दशक में एक्टर सुमीत सहगल से शादी की थी। शाहीन और सुमीत की बेटी सायशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Next Story