
x
देखें वीडियो.
मुंबई (आईएएनएस)| 'लॉक उप' फेम अंजलि अरोड़ा ने अपने नए साल के सेलिब्रेशन प्लान्स को शेयर किया और बताया कि 2022 की समाप्ति के बाद वह क्या मिस करने वाली हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपने करीबी दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी करने का प्लान बनाया है और हम बहुत सारी मस्ती और खुशियों के साथ नए साल 2023 का स्वागत करेंगे।
उन्होंने अपने नए साल के जश्न की एक याद साझा करते हुए कहा: सबसे अच्छी याद हमेशा मेरे माता-पिता के साथ होती है। हम सभी शाम को बंगला साहिब गुरुद्वारा जाते हैं और एक साथ नए साल का स्वागत करते हैं, फिर मेरी मम्मी रात के खाने के लिए टेस्टी डिनर तैयार करती हैं। हम सभी उस पल का पूरी तरह से आनंद लेते हैं, नए साल के पहले दिन हम सभी मंदिर जाते हैं और शांति और समृद्धि के साथ इसकी शुरूआत करते हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैंने इस साल ट्रोल्स और हेटर्स को नजरअंदाज करना सीखा है। कभी भी नेगेटिव लोगों को खुद को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया। इसके अलावा दुनिया में बहुत सारे अच्छे लोग हैं जो मुझे और मेरे काम से प्यार करते हैं। इसलिए मुझे उन पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
2023 के अपने प्लान्स के बारे में बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपने दर्शकों के लिए और अधिक अच्छे प्रोजेक्ट करना पसंद करूंगी। मैं और अधिक एक्टिंग करने की योजना बना रही हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





