मनोरंजन

सायली कांबले ने किया 'श्रीवल्ली' गाने का कबाड़ा, देखें मजेदार वायरल वीडियो

Rani Sahu
3 March 2022 4:37 PM GMT
सायली कांबले ने किया श्रीवल्ली गाने का कबाड़ा, देखें मजेदार वायरल वीडियो
x
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) से सुर्खियां बटोर चुकी सायली कांबले (Sayli Kamble) एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में हैं

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) से सुर्खियां बटोर चुकी सायली कांबले (Sayli Kamble) एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और सामने आया उनका नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में सायली के साथ इंडियन आइडल 12 में ही दिख चुके मोहम्मद दानिश (Mohd Danish) नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों श्रीवल्ली-झलक दिखला जा (Srivalli-Jhalak Dikhlaja) के मिक्स्ड वर्जन पर परफॉर्म कर रहे हैं। सायली और मोहम्मद दानिश का यह वीडियो फैन्स के बीच आग की तरह वायरल होने लगा है।

फैन्स को पसंद आ रहा है वीडियो
इस वीडियो में मोहम्मद दानिश बिल्कुल अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तरह अपने चेहरे पर हाथ फेरते हैं। तभी पीछे से मजेदार अंदाज में सायली आ जाती हैं। श्रीवल्ली-झलक दिखला जा गाने पर दोनों की जुगलबंदी इतनी कमाल की है कि लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने तो कॉमेंट सेक्शन में लिख डाला है, 'गजब झक्कास मस्त और बिंदास हैं आप लोग...कोई जवाब नहीं है.।' इंडियन आइडल 12 से ही दोनों को फॉलो करने वाले एक शख्स ने लिखा है, 'हम आप दोनों को काफी मिस करते हैं...वीडियो शानदार है।
जल्द ही शादी करेंगी सायली
वर्क फ्रंट पर सायली कांबले के पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही वह फिर से एक इंटरनेशनल म्यूजिकल ट्रिप पर जाने वाली हैं। साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। कुछ महीने पहले ही सायली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड (Sayli Kamble Boyfriend) धवल से साथ सगाई की है। बीते दिनों ही उन्होंने अपने मम्मी पापा के लिए एक घर भी लिया है। माना जा रहा है कि सायली इसी साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
Next Story