मनोरंजन
इस अनोखे अंदाज में रखी सवांत ने Bigg Boss 15 को किया प्रमोट, तस्वीर हो रही वायरल
Rounak Dey
22 July 2021 9:00 AM IST

x
इस तस्वीर पर सिर्फ फैंस बल्कि टीवी के फेम सितारे भी कॉमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाएं। यहां देखें तस्वीर...
राखी सवंता के ड्राम क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता। वह लाइम लाइम लाइट में रहने के लिए राखी हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा करती हैं या कहती हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं। राखी सावंत 'बिग बॉस' के घर से आने के बाद लगातार चर्चा में बनीं हुई हैं। इन दिनों वह हर मुद्दे पर अपनी राय देती नजर आ रही हैं। इसी बीच राखी ने एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर सिर्फ फैंस बल्कि टीवी के फेम सितारे भी कॉमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाएं। यहां देखें तस्वीर...
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जो तस्वीर शेयर की है वह बिग बॉस से जुड़ी है। आप देख सकते हैं कि राखी अनोखे अंदाज में सलमान खान होस्टेड शो 'बिग बॉस सीजन -15' को प्रमोट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर के जरिए राखी ने बताया है कि ये शो टीवी से पहते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने बकरीद के मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए 'बिग बॉस 15' ओटीटी का प्रोमो शेयर किया है। इसी के साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस बार ये शो टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। ये वूट ऐप पर अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा। इसी प्रोमो को प्रमोट करते हुए राखी ने अपने पूरे शरीर पर लाल रंग पेंट से 'बिग बॉस ओटीटी पहली बार ओनली ऑन वूट',' बीबी ऑन वूट', लिख कर दिखाती नजर आईं।
Next Story





