मनोरंजन
'सावधान इंडिया' एक्टर सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, जाते-जाते कह गए ये बात
Shubhra Nandy
17 March 2021 8:01 AM IST

x
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बीते दिनों अपनी घोषणा करते हुए जानकारी दी थी
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने बीते दिनों अपनी घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि वो सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं. आमिर ने अपने जन्मदिन की बधाई के लिए लोगों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि ये सोशल मीडिया पर उनका आंखिरी पोस्ट है. अपनी आगामी फिल्म पर फोकस करने के लिए वो सोशल मीडिया को गुडबाय कह रहे हैं. अब आमिर के बाद सावधान इंडिया एक्टर सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है.
सुशांत ने आज ट्विटर पर लिखा, "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ब्रेक ले रहा हूं. अब रिबूट करने का वक्त आ गया है." सुशांत के इस ट्वीट पर कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जताई और लिखा कि वो उन्हें बेहद मिस करेंगे. इसी के साथ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जल्द लौट आने की बात भी कही.
सुशांत सिंह का ट्वीट
सुशांत उन कलाकरों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और अन्य विषयों पर ट्वीट करते आए हैं जिसके चलते कई बार वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं.
गौरतलब है कि आमिर और सुशांत से पहले कई कलाकरों ने इसी तरह से अपने-अपने कारणों के चलते सोशल मीडिया को अलविदा कहा था. साल 2017 में अजान विवाद के बाद सोनू निगम ने भी ट्विटर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.
Next Story





