मनोरंजन

'जब खुली किताब' के बाद सौरभ शुक्ला हुए डिंपल कपाड़िया के मुरीद, हर निर्देशक से की ये अपील

jantaserishta.com
24 March 2026 11:00 AM IST
जब खुली किताब के बाद सौरभ शुक्ला हुए डिंपल कपाड़िया के मुरीद, हर निर्देशक से की ये अपील
x
मुंबई: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'जब खुली किताब' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म 50 साल की लंबी शादी के बाद तलाक लेने का फैसला करने वाले एक बुजुर्ग जोड़े की कहानी पर केंद्रित है। सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। कहानी उनके वैवाहिक जीवन के उन अनसुलझे रहस्यों को खोलकर रख देती है, जिन्हें उन्होंने इतने साल तक छिपाकर रखा था।
सौरभ ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पॉडकास्ट का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में डिंपल कपाड़िया को लेने का फैसला हुआ। सौरभ कहते हैं, "मेरे पार्टनर नरेंद्र ने एक दिन मुझसे कहा कि ’सर, आपने डिंपल मैम के बारे में सोचा क्या?’ मैं उन्हें सिर्फ देखता रह गया। मैंने कहा, "तुम पागल हो गए हो क्या? वो तो बहुत बड़ी स्टार हैं। उनका इतना बड़ा काम है।"
सौरभ ने बताया कि उस समय डिंपल कपाड़िया क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' करके लौटी थीं, जिस वजह से निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए घबरा रहे थे। सौरभ ने बताया, "मैंने नरेंद्र से कहा कि भाई, मैं उनके पास नहीं जा सकता। वो बड़ी स्टार हैं, वो हमारी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ेंगी और न ही काम करेंगी।" इसके बाद नरेंद्र ने सौरभ से कहा, "नहीं सर, स्क्रिप्ट भेज देते हैं।"
सौरभ ने बताया कि उन्होंने उसी शाम अभिनेत्री को स्क्रिप्ट भेज दी। निर्देशक ने कहा, "स्क्रिप्ट भेजने के अगले दिन तो कोई जवाब नहीं आया था, लेकिन उसके अगले दिन मैम का फोन आया। उन्होंने कहा, 'मैंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मेरे सिवा यह स्क्रिप्ट कोई नहीं कर सकता।"
सौरभ शुक्ला ने आगे कहा कि उनके लिए यह एक जैकपॉट की तरह था। उन्होंने हर निर्देशक से गुजारिश की कि वे एक बार जरूर डिंपल कपाड़िया के साथ काम करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story