मनोरंजन
'धुरंधर-2' से थप्पड़ क्वीन बनीं सौम्या टंडन, पहले रहमान डकैत और अब रणवीर सिंह को बनाया 'शिकार'
jantaserishta.com
20 March 2026 9:50 AM IST

x
मुंबई: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के साथ ही छाई हुई है क्योंकि फिल्म का हर सीन नए सस्पेंस के साथ आता है। फिल्म में हर किरदार की अपनी अलग कहानी है, जो उसे खास बनाती है। ऐसा ही एक किरदार है उल्फत हुसैन का। यह किरदार भले ही छोटा था, लेकिन थोड़े स्क्रीनस्पेस के साथ सौम्या टंडन ने अपनी अलग पहचान बना ली है। पहले दुनिया उन्हें 'गौरी मैम' के नाम से जानती थी, लेकिन अब वे 'थप्पड़ क्वीन' बन चुकी हैं।
गौरी मेम से थप्पड़ क्वीन बनने का सफर सौम्या ने फिल्म 'धुरंधर' से शुरू किया था, और उसे फिल्म के दूसरे पार्ट में भी जारी रखा। अब इस सीन को अभिनेत्री ने धुरंधर-2 की सक्सेस पार्टी में भी रणवीर सिंह के साथ रिक्रिएट किया है, जिसमें वह रणवीर को मजाकिया तौर पर थप्पड़ मारती दिख रही है। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि रणवीर उन्हें सेट पर थप्पड़ क्वीन बुलाते थे।
जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि 'धुरंधर 2' की शुरुआत में ही सौम्या टंडन के कई सीन को फिल्माया गया है, जहां वह रहमान डकैत की कब्र पर जाकर रो रही है। हमजा अली को आते देख वह उसे जोरदार थप्पड़ मारती है क्योंकि वह रहमान डकैत को नहीं बचा पाया। हालांकि उल्फत को नहीं पता है कि रहमान को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद हमजा है।
फिल्म के पहले पार्ट में उल्फत ने रहमान डकैत को चांटा मारा था क्योंकि उसकी दुश्मनी के चलते उसके बेटा दुश्मनों की भेंट चढ़ गया था। सौम्या का फिल्म में किरदार बहुत ही छोटा था लेकिन दमदार था। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट में भी उनका किरदार अहम है लेकिन स्क्रीन स्पेस बहुत कम है।
बात अगर फिल्म की सक्सेस पार्टी की करें तो पार्टी में 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' के सभी किरदारों को एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। सिंगर से लेकर हर छोटे किरदार ने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी में 'तेनू शरारत सिखावा' गाने की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने भी शिरकत की। यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बना था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





