मनोरंजन

सत्य प्रेम की कथा ने छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा

Rani Sahu
12 July 2023 12:27 AM IST
सत्य प्रेम की कथा ने छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। दर्शकों को कार्तिक और कियारा की जोड़ी पसंद आयी है।
सत्य प्रेम की कथा ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। इसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने जनता के प्यार के लिए धन्यवाद भी किया है। फिल्म में में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक, शिखा तल्सानिया, रितु शिवपुरी, गजराज राव और अनुराधा पटेल जैसे सितारे अहम किरदार में हैं। इस फिल्म की कहानी बेरोजगार सत्तू (कार्तिक) और कथा (कियारा) की लव स्टोरी पर आधारित है। सत्तू को कथा से प्यार हो जाता है, लेकिन कथा अपने मन में कोई राज रखती है, जिसका पर्दाफाश शादी के बाद होता है।
Next Story