मनोरंजन
Anupam Kher संग Satish Kaushik की बेटी Vanshika ने बनाई पहली रील, बोलीं- ''पापा ज्यादा अच्छे डांसर थे''
Rounak Dey
22 April 2023 10:54 AM IST

x
लव यू।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 10 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो बनाया, लेकिन उन्होंने अपने पापा को अनुपम से ज्यादा बेहतर डांसर बताया। हालांकि, दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
वंशिका ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपना पहला रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर के साथ हंड्रेड माइल्स के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सतीश की बेटी वंशिका बैठी हुई हैं और गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। अनुपम खेर उनके पीछे खड़े हैं। वो वंशिका को कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और क्यूट लग रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर कर वंशिका ने कैप्शन में लिखा- 'अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील। उन्हें थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा बेहतर डांसर थे। लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को थैंक्यू। लव यू।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Next Story





