मनोरंजन

‘शैतान’ ने मचाया हुआ है तूफान, शामिल हुई इस खास क्लब में

Mohammed Raziq
2 April 2024 4:53 PM IST
‘शैतान’ ने मचाया हुआ है तूफान, शामिल हुई इस खास क्लब में
x
मुंबई : अजय देवगन और आर माधवन जैसे सितारों से सजी सुपरनैचुरल हॉरर मूवी ‘शैतान’ की रिलीज को लगभग 4 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन यह मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है। 8 मार्च को रिलीज हुई ‘शैतान’ शुरुआत से ही शानदार कमाई कर रही है। देश के साथ विदेशों में भी इसका डंका बज रहा है। जियो स्टूडियो के ऑफिशयल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया कि ‘शैतान’ ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है।
मूवी की वर्ल्डवाइड टोटल कमाई 201.73 करोड़ रुपए हो चुकी है। ‘शैतान’ इस साल की दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 200 करोड़ के खास क्लब में एंट्री मारी है। पहले नंबर पर ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की मूवी ‘फाइटर’ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने लगभग 337.2 करोड रुपए का बिजनेस किया था।
‘शैतान’ ने अब तक देशभर में 139.40 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। ये गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है, जो पिछले साल 2023 में आई थी। ‘शैतान’ में माधवन खूंखार रोल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है।
Next Story