मनोरंजन

सरगुन मेहता इस एक्टर के साथ करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, जानिए उस शख्स का नाम

Neha Dani
10 July 2022 8:31 AM GMT
सरगुन मेहता इस एक्टर के साथ करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, जानिए उस शख्स का नाम
x
उनके फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर हैं।

मशहूर अदाकार सरगुन मेहता ( Sargun Mehta ) इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। सरगुन मेहता टीवी और पंजाबी फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं। टीवी इंडस्ट्री के साथ ही पंजाबी फिल्मों में एक्टिव सरगुन मेहता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जो उनके फैंस को खुश करने वाली है। सरगुन मेहता अब बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनके हाथ बड़े एक्टर की बड़ी फिल्म लगी है। आपको बता दे की अब सरगुन मेहता जल्द ही अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है।



सरगुन मेहता अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी हैं। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुईं। लेकिन जल्द ही शूटिंग भी शुरू होगी। अभी फिलहाल बस अपडेट आई हैं। बता दे की सरगुन मेहता की यह पहली फिल्म है। जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

पंजाब की रहने वाली सरगुन मेहता अब जल्द ही ऑनस्क्रीन दिखाई देंगी। उनके फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर हैं।


Next Story