मनोरंजन

Sargun Mehta Birthday: टीवी से पंजाबी फिल्मों तक अपना नाम बना चुकी हैं Sargun

Bharti Sahu 2
6 Sep 2024 2:06 AM GMT
Sargun Mehta Birthday: टीवी से पंजाबी फिल्मों तक अपना नाम बना चुकी हैं Sargun
x
Sargun Mehta Birthday: सरगुन मेहता Sargun Mehta अब सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। सरगुन मेहता का जन्म 6 सितंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाली सरगुन ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू की लेकिन एक्टिंग में दिलचस्पी के चलते सरगुन ने ये कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सरगुन मेहता Sargun Mehta ने 2015 में पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अंग्रेज' से डेब्यू किया था। यह उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बनी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला। इसके बाद
उन्होंने 2016
में फिल्म 'पंजाब' और 2017 में फिल्म 'लाहौरी' में काम किया। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने चार साल के करियर में उन्होंने 7 बार बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।
2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'काला शाह काला' भी सुपरहिट रही। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में एक टीवी शो के दौरान हुई थी। उस वक्त किसे पता था कि ये रील लाइफ कपल रियल लाइफ में बदल जाएगा। एक इंटरव्यू में सरगुन ने बताया था कि पहली मुलाकात में ही रवि को सरगुन इतनी पसंद आ गई थी कि वो उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन, उस वक्त दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। इसके बाद साल 2012 में नच बलिए सीजन 5 के दौरान रवि ने सरगुन मेहता Sargun Mehta को घुटनों के बल बैठकर और उन्हें अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। जिसके बाद शो से बाहर आते ही दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी को करीब 8-10 साल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव ये कपल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस पर प्यार लुटाता रहता है।
Next Story