मनोरंजन

सरगम को मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, 21 साल बाद भारत लौटा खिताब

Triveni
19 Dec 2022 4:52 AM GMT
सरगम को मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, 21 साल बाद भारत लौटा खिताब
x
फाइल फोटो 
18 दिसंबर सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 18 दिसंबर सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है. अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया. यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का बुखार, शाहरुख के बाद अर्जुन कपूर ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट, देखें Video

मिसेज पोलिनेशिया को 'फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता)' और उसके बाद मिसेज कनाडा को 'सेकेंड रनर-अप (दूसरी उपविजेता)' घोषित किया गया. मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की. पोस्ट में कहा गया, ''लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है.''
विडियो देखें:


Next Story