मनोरंजन

सारा अली खान का दिखा अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

Neha Dani
20 Feb 2022 8:29 AM GMT
सारा अली खान का दिखा अनोखा अंदाज, देखें वीडियो
x
फिल्म को पिछले साल क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने एक्टिविटी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडे अपडेट भी साझा करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काम के दौरान मस्ती करती दिख रही हैं।

3 मिनट की इस वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस कहती हैं पूल, बंगला और सन, सारा खूब मस्ती कर रही हैं। आज मेरे मन की बात है और अब मुझे दौड़ना है। इस के बाद अभिनेत्री बंगले में घूमते हुए सीढ़ियां पर चढ़ते और फोटोशूट करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वो फोटोशूट के दौराम मस्ती करती हुई दिख रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'पूल बंगला और सूरज, सारा आज खूब मस्ती कर रही हैं।' सारा की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सारा अली खान का वर्कफ्रंट


वहीं, बात अगर सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा पर आधरित होगी। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों एक दूसरे के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं।
वहीं उन्होंने हाल ही में लक्ष्मण उकेटर की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग को खत्म किया है। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था। इस फिल्म में सारा अली खान ने अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य रिंकू का किरदार निभाया है, जिसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो जाती है। फिल्म को पिछले साल क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।


Next Story