मनोरंजन
एक्ट्रेस सारा अली खान का फूटा गुस्सा, वायरल हो रहा ये अवतार
jantaserishta.com
24 Aug 2023 4:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने शांत और सरल स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। सारा पैपराजी की भी फेवरेट हैं। वह जब भी पैपराजी से मिलती हैं, बड़े ही प्यार से उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते कहती हैं। सारा की यही अदा उन्हें दूसरी अभिनेत्रियों से अलग बनाती है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से पैपराजी पर सारा का पारा चढ़ गया। हाल ही में पैपराजी की हरकत पर सारा ने उन पर बुरी तरह से झल्ला उठीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सारा अली खान बुधवार को मुंबई के मल्टीप्लेक्स में अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने और चिल करने पहुंची थीं। ऐसे में कैमरामैन का एक ग्रुप भी उनके पीछे-पीछे थिएटर तक पहुंच गया। इस दौरान सार ने व्हाइट कलर का सलवार सूट कैरी किया था, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, जब पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने पहले तो खुशी से उन्हें पोज दिया। इसके बाद वह थिएटर का गेट ओपन होने का इंतजार करने लगीं, ऐसे में भी पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेते रहे।
सारा अली खान को पैपराजी की ये हरकत जरा भी पसंद नहीं आई। सारा के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इशारे में पैपराजी को उनका कैमरा बंद करने के लिए कहती हैं। इसके बाद भी वो बाज नहीं आए तब सारा ने कैमरे की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कहा, 'सर, प्लीज अभी बंद करो ना... सच कहूं तो मुझे अच्छा नहीं लगता।' सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स सारा को थोड़ा प्राइवेट स्पेस देने की अपील कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'और नहीं तो क्या, हमेशा पीछे पड़ जाते हो तुम लोग इनके।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'जीने दो भाइयों, उनकी भी तो लाइफ है। हर दिन पीछे पड़े रहते हो सब।'
Tagsबॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खानसारा अली खानसारा अली खान वीडियोसारा अली खान वायरल वीडियोगुस्से में सारा अली खानbollywood actress sara ali khansara ali khansara ali khan videosara ali khan viral videosara ali khan angry
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





