मनोरंजन

आज प्रपोज डे है जानकर चौंक गई सारा अली खान... और फिर... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
8 Feb 2021 7:56 PM IST
आज प्रपोज डे है जानकर चौंक गई सारा अली खान... और फिर... देखें VIDEO
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान फोटोग्राफर्स के साथ नजर आ रही हैं. कॉफी का ग्लास हाथ में लिए सारा अली खान को फोटोग्राफर्स घेर लेते हैं. जिसके बाद वह कहते हैं कि आज जिस पर एक्ट्रेस भी चौंकते हुए कहती हैं कि प्रपोज डे है?

जिसके बाद सारा अली खान फोटोग्राफर्स को धन्यवाद देते हुए गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं. सारा अली खान के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सारा अली खान वीडियो में काफी क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है. इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं. फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.




Next Story