मनोरंजन

लहंगे में नजर आईं सारा अली खान, मैगजीन के लिए करवाया है शूट

Rounak Dey
19 Aug 2022 9:58 AM IST
लहंगे में नजर आईं सारा अली खान, मैगजीन के लिए करवाया है शूट
x
इस फिल्म में वह धनुष (Dhanush) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट रिंकू का किरदार निभाती नजर आई थीं।

बॉलीवुड ब्यूटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है।



लहंगे में आईं नजर
सारा अली खान अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में देसी लुक फ्लॉन्ट किया है। सारा अली खान (Sara Ali Khan Look) ग्रे लहंगे में नजर आ रही हैं। फ्लोरल डिजाइन लहंगे को एक्ट्रेस ने हेवी वर्क ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस हाई हील्स में लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं।


मैगजीन के लिए करवाया है शूट
सारा अली खान ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल स्टेमेंट से इंडस्ट्री में अलग ही ट्रेंड सेट करती हैं। सारा ने यह लेटेस्ट फोटोशूट एक वेडिंग मैगजीन के लिए करवाया है। एक्ट्रेस का इस वेडिंग अटायर में शाही लुक नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो सारा जल्द ही विक्की कौशल संग 'लुका छिपी 2' (Luka Chuppi 2) में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) में देखा गया था। इस फिल्म में वह धनुष (Dhanush) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट रिंकू का किरदार निभाती नजर आई थीं।

Next Story