मनोरंजन
ब्लैक कलर की आउटफिट में सारा अली खान बेहद किलर पोज़ देती आई नजर, देखें तस्वीर
Rounak Dey
4 Jun 2022 12:37 PM IST

x
जिनमें वो ब्लैक कलर की आउटफिट में बेहद किलर पोज़ देती नजर आ रहीं हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान iifa का हिस्सा बनीं और इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक फैन्स को खूब भाया। इस दौरान सारा अली खान बेहद क्लासी और एलिगेंट लुक में फैन्स का दिल चुराती नजर आईं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस लुक की कुछ झलकियां भी साझा कीं, जिनमें वो ब्लैक कलर की आउटफिट में बेहद किलर पोज़ देती नजर आ रहीं हैं।
इस ब्लैक शोल्डरलेस फ्लफी फ्रॉक स्टाइल ड्रेस में सारा ने फैन्स के दिलों पर जमकर बिजलियां गिराईं।
सारा ने अपनी इस ड्रेस को ब्लैक पॉइंटेड हाई-हील्स के साथ पेयर किया और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज़ दिए।
इन तस्वीरों में सारा अली खान का ग्लॉसी एंड न्यूड मेकअप और उनका हेयरस्टाइल उन पर काफी सूट कर रहा है।
कमर पर अपने दोनों हाथों को रख एक लेग को थोड़ा ऊपर बैंड कर सारा ने कई स्टाइलिश पोज़ दिए, जिन पर फैन्स ने दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स भी किए।
सारा ने अपने हाथों पर ऑरेंज कलर का नेलपेंट लगाया था और उनके चेहरे पर गिरती लटें भी उन पर काफी अच्छी लग रहीं थीं।
Next Story





