मनोरंजन

मंदिर दर्शन विवाद में घिरीं एक्ट्रेस सारा अली खान, ओरी के लाइक से फिर गरमाया मामला

jantaserishta.com
19 March 2026 10:46 AM IST
मंदिर दर्शन विवाद में घिरीं एक्ट्रेस सारा अली खान, ओरी के लाइक से फिर गरमाया मामला
x
हर साल केदारनाथ में बाबा के दर्शन करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आस्था पर अब सवाल खड़े हो गए हैं.
मुंबई: हर साल केदारनाथ में बाबा के दर्शन करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आस्था पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी है, और अगर कोई गैर-हिंदू दर्शन करना चाहता है तो उसे हलफनामा जमा करना होगा।
इस मुद्दे पर फिलहाल सारा अली खान ने चुप्पी साथ रखी है, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि ने सारा पर निशाना साधा है। यह हमारा दावा नहीं है, बल्कि उनके द्वारा लाइक किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है।
ओरी ने सारा अली खान के उस पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें लिखा है- बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि अगर सारा अली खान हिंदू मंदिरों में जाना चाहेंगी, तो उन्हें आस्था साबित करने वाला एक शपथ पत्र देना होगा। खबर लिखे जाने तक पोस्ट पर टॉप पर ओरी का लाइक दिख रहा है। इससे साफ है कि अभी तक सारा अली खान और ओरी के बीच का विवाद शांत नहीं हुआ है।
ओरी ने बीते 1 साल से मीम्स तो कभी इंटरव्यू के जरिए हमेशा सारा अली खान पर निशाना साधा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमृता सिंह की वजह से उन्हें बहुत ट्रामा झेलना पड़ा है और अगर वो माफी मांगेगी तो वो शायद माफ करने के बारे में सोच सकते हैं, हालांकि ओरी किस ट्रामा से गुजर रहे हैं, उन्होंने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया।
अमृता सिंह और सारा अली खान को निशाना बनाते हुए ओरी ने एक रील भी शेयर की थी, जिसमें उनसे तीन सबसे बुरी औरतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलक, अमृता और सारा का नाम लिया। हालांकि वो रील में पूरा नाम लेते बचते दिखे, लेकिन फैंस समझ चुके थे कि ओरी आखिर कहना क्या चाहते हैं।
पलक तिवारी, सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। ओरी, इब्राहिम अली खान, सारा और पलक चारों ही बहुत क्लोज फ्रेंड्स हुआ करते थे, लेकिन विवाद के बाद ओरी ने सबको अनफॉलो कर दिया था। बात यही खत्म नहीं होती, ओरी ने खुलेआम सारा के करियर को लेकर भी मीम बनाए थे और उनके करियर को बहुत छोटा बताया था। हालांकि सारा अली खान ने पूरे विवाद पर चुप्पी साधे रखी और कुछ कहने या पोस्ट करने से खुद को दूर रखा। शायद यही वजह है कि आज भी सारा के धर्म और गैर- हिंदू होने के विवाद पर ओरी खुश हैं और उनसे जुड़े पोस्ट को लाइक कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story