मनोरंजन

अनुपमा को प्यार का पाठ पढ़ाने पहुंचीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Rounak Dey
17 Dec 2021 11:59 AM IST
अनुपमा को प्यार का पाठ पढ़ाने पहुंचीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
x
अनुपमा को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। अनुपमा अब तक भी अनुज से अपने दिल की बात नहीं कह पाई है। इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान अनुपमा की मदद करने के लिए शो में आने वाली हैं। जल्द ही सारा अली खान सीरियल अनुपमा में धांसू एंट्री मारेंगी। इस दौरान सारा अली खान अनुपमा को प्यार का पाठ पढ़ाने वाली हैं।



फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) को प्रमोट करती दिखीं सारा अली खान (Sara Ali Khan)
बता दें सारा अली खान सीरियल अनुपमा में अपनी फिल्म अतरंगी रे को प्रमोट करती दिखीं। हालांकि इस दौरान सारा अली खान के साथ धनुष और अक्षय कुमार नहीं दिखे।
चकाचक गाने पर ठुमके लगाती दिखीं सारा अली खान (Sara Ali Khan)
सीरियल अनुपमा के सेट पर सारा अली खान अपनी फिल्म के गाने चका चक पर ठुमके लगाती नजर आईं। सारा अली खान के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।
मंदिर में होगी सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनुपमा (Rupali Ganguly) की मुलाकात
अनुपमा और सारा अली खान की मुलाकात एक मंदिर में होगी। इस दौरान सारा अली खान और अनुपमा एक साथ गप्पे मारती नजर आएंगी।
ऐसा दिखा सारा अली खान (Sara Ali Khan) का अंदाज
सीरियल अनुपमा के सेट पर सारा अली खान अतरंगी रे के लुक में नजर आईं। तस्वीर में पैरेट ग्रीन कलर की ये साड़ी सारा अली खान पर बहुत जंच रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सारा अली खान और रुपाली गांगुली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब तो फैंस बस सारा अली खान और अनुपमा को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story