मनोरंजन

सारा अली खान ने सैफ और करीना की 'नो किसिंग पॉलिसी', दी थी ये सलाह

Shiddhant Shriwas
3 Oct 2021 11:14 AM IST
सारा अली खान ने सैफ और करीना की नो किसिंग पॉलिसी, दी थी ये सलाह
x
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी खुद से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी खुद से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी, जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। सैफ और अमृता ने 13 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद, सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर संग अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की।

करीना सैफ से शादी के बाद सारा और इब्राहिम की सौतेली मां बन गईं। लेकिन असल जिंदगी में करीना और सारा दोस्ती भरा रिश्ता साझा करती हैं। तभी तो जब करीना और सैफ ने शादी के बाद खुद पर नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी लगाई थी, तब सारा ने ही अपने पापा सैफ और करीना को इस बारे में समझाया था और दोनों की इस पॉलिसी को तुड़वा दिया था। ये बात खुद करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।

करीना कपूर ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एकट्रेस ने खुलासा किया था कि, जब वह और सैफ शादी के बंधन में बंध गए थे, तो उन दोनों ने फैसला किया था कि, वह अपने काम में नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपनाएंगे। लेकिन दोनों की इस सोच को सारा अली खान ने बदल दिया था। करीना ने इंटरव्यू में कहा था, 'कई लोगों को ये बात पता नहीं है कि, सारा ने मुझे और सैफ को नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी के बारे में समझाया था। हुआ यूं था कि, सैफ ने सारा को बताया था कि, हमने फिल्मों में को-स्टार के साथ किसिंग सीन नहीं करने का फैसला लिया है।'

इसके आगे करीना ने कहा था, 'सैफ की बात सुनकर सारा हैरान हो गई थीं। उसने कहा था कि, मुझे लगता है कि, ये बहुत ही बचकाना है क्योंकि आप दोनों एक्टर्स हैं और आज के समय में जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, उसमें दो स्टार्स का किस करना आम बात है और मुझे भी इसमें कुछ गलत नहीं लगता है।'

अपनी बात जारी रखते हुए करीना ने कहा, 'जैसे मेरी फिल्म 'की एंड का' में, मैं और अर्जुन पति और पत्नी का रोल निभा रहे थे। अब हम प्यार करते समय दो फूलों को मिलते हुए दिखा दें, ये तो हो नहीं सकता है। इसलिए सारा ने कहा था, मुझे लगता है कि, आपको ऑन स्क्रीन किस करना चाहिए। उसने हमें वाकई में प्रभावित किया था।'

गौरतलब है कि, सारा अली खान बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, जिनका नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। एक बार पॉपुलर चैट 'कॉफी विद करण' में सारा अपने पिता सैफ अली खान संग आई थीं। इस दौरान जब शो के होस्ट करण जौहर ने सैफ से पूछा था कि, क्या वह कार्तिक आर्यन और सारा के रिलेशनशिप से खुश होंगे? तो इस पर सैफ ने कहा था कि, इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

Next Story