मनोरंजन
सपना चौधरी का लेटेस्ट रील वीडियो, ट्रैक्टर पर बैठ दिखाईं अदाएं
Rounak Dey
9 Jan 2023 5:18 AM GMT

x
इसके अलावा सपना किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सपना का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। अबतक वो कई विवादों में फंस चुकी हैं।
: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। सपना की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। सपना ने टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है। वो सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इसके अलावा वो भोजपुरी वर्ल्ड के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि डांसिंग क्वीन सपना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सपना चौधरी का एक जबरदस्त रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है।
सपना चौधरी का लेटेस्ट रील वीडियो
दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रैक्टर पर बैठ अदाएं दिखा रही हैं। सपना का ये अंदाज देख फैंस का दिल जोरों से धड़कने लगा है। इस क्लिप में सपना की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। क्लिप में सपना सलवार सूट में बेहग हसीन लग रही हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार रहे हैं। वहीं उनके चाहने वाले इस क्लिप पर कमेंट करते हुए सपना की तारीफ कर रहे हैं।
चर्चा में रहती हैं देसी क्वीन सपना चौधरी
बताते चलें कि डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बॉस के 11 वें सीजन में नजर आई थीं। इस रियलिटी शो में उन्होंने खूब धमाल मचाया था। सपना चौधरी आज करोड़ों की मालिकन हैं और वो एक लग्जरी जिंदगी जीती हैं। उनके पास दिल्ली में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोंड़ों में हैं। इसके अलावा सपना किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सपना का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। अबतक वो कई विवादों में फंस चुकी हैं।
Tagspublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdesktoday's big newstoday's important newspublic relation hindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newshind newstoday's newsbig newspublic relation new newsdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story