मनोरंजन

सलवार सूट में सपना चौधरी का शानदार फोटोशूट, येलो अवतार से लूटा फैंस का दिल, PICS पर की प्यार की बरसात

jantaserishta.com
10 Oct 2021 1:51 PM IST
सलवार सूट में सपना चौधरी का शानदार फोटोशूट, येलो अवतार से लूटा फैंस का दिल, PICS पर की प्यार की बरसात
x

हरियाणा की जानी मानी एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Chodhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सपना चौधरी ने एक बार फिर शानदार फोटोशूट कराया और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं.

फोटो में सपना पीले रंग के यानी येलो सूट में खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं. सपना का देसी अंदाज हमेशा ही उनके फैंस को भाता रहा है. इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने कमेंट में जमकर प्यार दिया है. सपना की इस पोस्ट पर 1.28 लाख से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं.

सपना का ये फोटोशूट ऑल ओवर येलो सूट में है. स्लीवलेस सूट के साथ सपना ने फ्री पल्लू दुपट्टा कैरी किया है. वहीं, लाइट मेकअप और खुले बालों से अपने ग्लैमरस लुक को कंप्लीट किया है. सपना चौधरी की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है. सपना चौधरी की हसीन अदाओं की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि कुछ समय पहले सपना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे लहंगा पहनकर कार चलाती दिख रही थीं. कार चलाते हुए सपना 90 की दशक के गाने भी सुन रही थीं और कैप्शन में उन्होंने लिखा था- बचपन के गीत. गौरतलब है कि सपना किसी न किसी कारण के चर्चा में बनी ही रहती हैं. पहले खासकर हरियाणा में प्रसिद्ध रहीं सपना रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद से भारत के घर- घर में पहचानी जाने लगी हैं. बिग बॉस के बाद से वे कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं.

हाल ही में सपना का गाना 'बन के चली मोरनी' रिलीज हुआ था. इसके रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी थी. देखते ही देखते इसे लाखों व्यूज भी मिल गए थे. इधर, सपना का दूसरा गाना 'चटक मटक' भी खूब वायरल हो रहा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story