मनोरंजन

सपना चौधरी के नए गाने 'पतली कमर' ने रिलीज होते ही लगा दी आग, करीब 10 लाख बार देखा गया गाना

Shiddhant Shriwas
17 Oct 2021 5:17 AM GMT
सपना चौधरी के नए गाने पतली कमर ने रिलीज होते ही लगा दी आग, करीब 10 लाख बार देखा गया गाना
x
देशभर में अपने डांस से जमकर धमाल मचाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी आजकल फिर चर्चाओं में हैं।

देशभर में अपने डांस से जमकर धमाल मचाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी आजकल फिर चर्चाओं में हैं। सपना चौधरी अपने एक नए गाने के चलते इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। 15 अक्तूबर को सपना चौधरी का यू-ट्यूब पर नया गाना 'पतली कमर' रिलीज हुआ है। महज दो दिन से भी कम वक्त में ये गाना लाखों बार उनके फैंस ने देख लिया है। इस वीडियो में सपना एक बार फिर अपने पुराने और चर्चित हरियाणवी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ हरियाणवी एक्टर विवेक दहिया ऊर्फ एंडी दहिया नजर आ रहे हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी नाम के सिंगर ने गाया है। जबकि इसको संगीत दिया है जीआर. म्यूजिक ने। इस गीत के निर्देशक पवन गिल हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना

सपना चौधरी का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सबसे पहले इस गाने का टीजर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस टीजर के साथ सपना ने कैप्शन में इसकी रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद जब ये गाना 15 अक्टूबर को रिलीज हुआ तो फैंस ने इसको खूब पसंद किया है।

करीब 10 लाख बार देखा गया गाना

सपना के इस नए गाने के यू-ट्यूब व्यूज की बात करें तो इसे करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना अपने पारंपरिक हरियाणवी स्टाइल में खूब लटके झटके दिखाए हैं। इस गाने का बैकग्राउंड गांव पर आधारित है। फैंस इस गाने पर अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं। फैंस कॉमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।


Next Story