मनोरंजन

नीले रंग के सूट में सिर पर पल्लू लिए दिखीं सपना चौधरी, बोलीं- 'चक्की नीचे भूत'

Rani Sahu
26 Jun 2022 11:24 AM GMT
नीले रंग के सूट में सिर पर पल्लू लिए दिखीं सपना चौधरी, बोलीं- चक्की नीचे भूत
x
डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने गानों और ठेठ हरियाणवी अंदाज के लिए जानी जाती हैं

डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने गानों और ठेठ हरियाणवी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज सपना की पहचान सिर्फ हरियाणा ही नहीं पूरे देश में है। सपना अपने शानदार मूव्स और गानों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने अपने नए गाने पर एक वीडियो शेयर किया है।

सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'चक्की नीचे भूत' पर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वह नीले रंग के सूट में सिर पर पल्लू लिए नजर आ रही हैं। साथ ही हाथों में नीली और गोल्डन रंग की चूड़ियां पहने हुए सपना काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी सपना की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैम आप बेस्ट हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत बढ़िया मैम, आप मुझे बहुत पसंद हैं।' वीडियों में सपना अपने पिया से घर में भूत के घूस आने की शिकायत कर रही हैं।
सपना चौधरी और रेणुका पवार का गाना 'चक्की नीचे भूत' 20 जून को रिलीज हुआ है। गाना अभी भी यूट्यूब पर 11 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में दिखाया गया है कि सपना के घर में भूत घूस आया है और उन्हें बहुत डर लग रहा है, जिसे देखकर आपको खूब मजा आएगा। सपना का ये गाना उनके बाकी गानों से एकदम अलग है। इसे देखकर आपका ठुमके लगाने का भी मन करेगा और ये हंसी भी दिलाएगा।


Next Story