मनोरंजन

Sapna Choudhary Viral Video: सलवार सूट में सपना चौधरी ने स्टेज पर किया डांस, नागिन धुन पर मचा रहीं धूम

jantaserishta.com
12 Jan 2021 11:57 AM IST
Sapna Choudhary Viral Video: सलवार सूट में सपना चौधरी ने स्टेज पर किया डांस, नागिन धुन पर मचा रहीं धूम
x

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो खासे पसंद किए जाते हैं. हरियाणवी गाने का जिक्र हो और सपना चौधरी का नाम न आए, ऐसा कम ही देखा गया है. डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर और लाखों लोगो के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

इस गाने में वो नागिन धुन पर डांस करती दिख रही हैं. सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके चाहने वाले फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को यू-ट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं. यह गाना है 'छोटी सी बनड़ी'.
इस हरियाणवी गाने को जगबीर राठी ने गाया है और म्यूजिक दिया है अशोक वर्मा ने. यह गाना हरियाणवी एल्बम 'बोल तेरे मीठे मीठे' से लिया गया है. सपना चौधरी का यह डांस वीडियो किसी शो का है जिसे 'देसी क्वीन सपना चौधरी' नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.
इस वीडियो को करीब 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में सपना चौधरी घूंघट डालकर नागिन धुन पर थिरकती दिख रही हैं. उनके ठुमके को लोग हमेशा की तरह काफी पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि कोरोना काल में सपना के नए वीडियो आने बंद हो गए थे. लेकिन नए साल पर और उससे ठीक पहले उनके कई गाने रिलीज हुए, जिन्हें करोड़ों बार देखा जा चुका है. सपना की लोकप्रियता ऐसी है कि उनके गाने आते ही छा जाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story