मनोरंजन

तलाक लेंगी Sapna Choudhary, शादी टूटने की असली वजह डांसर सपना चौधरी ने बताई

jantaserishta.com
23 Nov 2026 1:01 PM IST
तलाक लेंगी Sapna Choudhary, शादी टूटने की असली वजह डांसर सपना चौधरी ने बताई
x
Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी इंडस्ट्री की फेमस डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी ने अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस से लंबे समय दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अब सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने पति वीर साहू उर्फ यशवीर साहू से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। इस खबर ने इंटरनेट पर सभी को हैरान कर दिया है।
सपना चौधरी ने एनएमएफ न्यूज से बात करते हुए अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने तलाक फाइल कर दिया है। सपना चौधरी ने कहा, 'मैंने तलाक की अर्जी दे दी है। जब तक चीजें ठीक थी, हम साथ थे। लेकिन अब चीजें सही नहीं है और हम साथ में नहीं हैं। इन चीजों को हम ही समझ सकते हैं। इस बारे में किसी तीसरे इंसान की राय नहीं चाहिए। शादी हम दोनों के बीच का रिश्ता था। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की कोई दखल नहीं हो सकती।
सपना चौधरी ने आगे कहा, 'यह बहुत आम बात लगती है कि मैंने अपने बच्चों को छोड़ दिया। वो मेरे बच्चे हैं और मैं जानती हूं उन्हें कैसे पालना है। मुझे अपने बच्चों को छोड़ना नहीं सिखाया गया है। इसलिए लोगों मेरे काम को लेकर मुझे जज करें ना कि मेरी पर्सनली लाइफ को।' सपना ने आगे कहा, 'मुझे बाद में यह एहसास हुआ कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती। मुझे खुद पर भी ध्यान देना चाहिए था। मैं ऐसा नहीं कर पाई और मैं खुद कहीं खो गई थी। मैं रिश्तों में उलझ गई थी।'
सपना चौधरी से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो आने समय में शादी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि वह जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़तीं। वो बहुत इमोशनल हैं और किसी से प्यार करती हैं तो दिल से करती हैं। ऐसे में सपना चौधरी का दूसरी शादी करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story