मनोरंजन

सपना चौधरी ने हिलाई ऐसे कमर कि महफिल हुई बेलगाम, देखें खूबसूरत अदाएं

jantaserishta.com
13 Jan 2022 12:57 PM IST
सपना चौधरी ने हिलाई ऐसे कमर कि महफिल हुई बेलगाम, देखें खूबसूरत अदाएं
x

नई दिल्ली: लोहड़ी के मौके पर हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने फैंस को ट्रीट दी है. सपना चौधरी ने अपने नए गाने की एक झलक फैंस के साथ शेयर कर उन्हें लोहड़ी की बधाई दी है. सपना के इस नए गाने का नाम है काला चूंदड़ (kala chundad).

गाने का टीजर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि पूरा सॉन्ग 17 जनवरी को आएगा. सपना ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी लोहड़ी. गाना आ रहा है. 17 जनवरी ने तैयार रहिये. गाने में सपना चौधरी का देसी स्वैग और जबरदस्त डांस फैंस का दिल लूट रहा है. ये गाना सपना चौधरी और मनीष तोमर पर फिल्माया गया है. गाने को यूके हरियाणवी ने गाया है. लिरिक्स प्रेम जंगीरा के हैं.
सपना चौधरी के सितारे बुलंदियों पर हैं. उनके एक के बाद एक गाने आ रहे हैं. सभी को फैंस को दिल खोलकर प्यार मिल रहा है. सपना के गाने पार्टी, शादियों की रौनक होते हैं. सपना चौधरी का दो दिन पहले गाना KHUDKA रिलीज हुआ था. ये गाना भी हिट हुआ है. सपना चौधरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. सपना हरियाणा की बड़ी स्टार हैं.
सपना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आएंगी. सपना अपने पति वीर साहू के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. सपना चौधरी के फैंस को अब बस 17 जनवरी का इंतजार है. भला हो भी क्यों ना, फैंस को थिरकने के लिए एक नया गाना जो मिलने वाला है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story