मनोरंजन
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की VIDEO, RED लहंगा पहन पुल किनारे लगाई ठुमके
Shubhra Nandy
16 July 2021 4:00 PM IST

x
मशहूर हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अब पहले से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.
मशहूर हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अब पहले से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. शादी के बाद से सपना अपनी तस्वीरें और वीडियो को लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. सपना चौधरी ने अब फिर से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल के सुपरहिट गाने 'ओ मेरे ढोलना' पर पूल के बीचों-बीच शानदार तरीके से डांस कर रही हैं. सपना चौधरी वीडियो में लहंगा पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उनके डांस को देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सपना का शानदार डांस
सपना चौधरी को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो 'ओ मेरे ढोलना' सॉन्ग पर बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ लाजवाब डांस कर रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस गुलाबी लहंगे में डांस करती नजर आ रही हैं. सपना के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही लोग इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.
लोकप्रियता में अव्वल
सपना चौधरी का नाम अब पूरे देश में विख्यात हैं. वो एक्टिंग के अलावा पूरे देश में स्टेज शो करती हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड में भी सपना डेब्यू कर चुकी हैं. सपना चौधरी के हाल ही में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और कई कतार में हैं. सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे वो हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई.
Next Story





