मनोरंजन

सपना चौधरी ने ऐसे लचकाई कमर कि सब रह गए दंग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
19 March 2022 3:01 PM IST
सपना चौधरी ने ऐसे लचकाई कमर कि सब रह गए दंग, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: सपना चौधरी ने अपनी काबिलियत के दम पर घर-घर में पहचान बनाई है. सपना चौधरी सिंगिंग, डासिंग के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी मशहूर हैं. सिंगर-डांसर सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर खूब तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सपना के फैंस ने उन्हें देसी क्वीन नाम भी दिया है. सपना के अंदाज के दीवाने सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सपना चौधरी ने हाल ही में अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बखूबी तरह से कमर लचकाती हुई नजर आ रही हैं.

बता दें हाल ही में सपना चौधरी की पेट की सर्जरी हुई है. सपना ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सपना का पुराना अंदाज एक बार फिर देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. सपना चौधरी के नए वीडियो पर उनके दीवाने खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं.
सपना चौधरी नए डांस वीडियो में ब्राउन कलर के टॉप और स्कर्ट पहने दिख रही हैं. सपना ने चॉकलेटी कलर के बूट्स कैरी किए हैं, देसी क्वीन के इस स्टाइलिश अंदाज के नेटीजन्स कायल हो गए हैं. सपना चौधरी वीडियो में नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं. सपना ने किसी तरह की ज्वेलरी भी कैरी नहीं की है. सपना चौधरी का स्टाइलिश और सादे अंदाज का यह मिक्सचर काफी कूल है.
बता दें सपना चौधरी अपने स्टाइलिश अंदाज और काबिलियत के साथ-साथ अपने पॉजिटिव एटिट्यूड के लिए भी जानी जाती हैं. सपना के फैंस उन्हें हर मुश्किल से निपटने के अंदाज को खूब पसंद करते हैं. यही कारण है कि सपना को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और सिर्फ फॉलो ही नहीं उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर खूब प्यार लुटाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story