मनोरंजन
सपना चौधरी ने ऑरगेंजा साड़ी में दिखाया देसी स्वैग, LOOK ने इंटरनेट पर मची तबाही
Shubhra Nandy
21 July 2021 4:02 PM IST

x
देसी डांस क्वीन सपना चौधरी आज भी अपने डांस वीडियोज से फैंस को घायल करने का काम करती रही हैं।
देसी डांस क्वीन सपना चौधरी आज भी अपने डांस वीडियोज से फैंस को घायल करने का काम करती रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सपना चौधरी यहां भी अपने पोस्ट्स के जरिए खूब गदर मचा कर रखती हैं। सपना कभी अपने गानों पर डांस वीडियो शेयर करती हैं, तो कभी दूसरों के गाने पर। कभी कभी तो अपने कातिला तस्वीरों से ही वो सारी महफिल लूट ले जाती हैं। ऐसे में उन्होंने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनका देसी स्वैग देखते ही बन रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि, सपना चौधरी ने फ्लोरल प्रिंट ऑरगेंजा साड़ी और पिंक कलर की फुल पफ्फ स्लीव ब्वाउज पहनी हुई है। इसी के साथ सपना ने ब्लाज को मॉडर्न टच देते हुए आगे बेल्ट भी कैरी किया है। साथ में मैचिंग झुमके और खुले बालों के सपना वीडियो में स्लो वॉक करती नज़र आ रही हैं। वहीं पीछे सारी वाली गर्ल भी सुनाई दे रहा है जो इस मौके पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। सपना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'स्माइल, साफ....साड़ी' ।
इस वीडियो को फैंस भी जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। कोई लाइक कर के अपना प्यार दे रहा है, तो किसी ने कमेंट बॉक्स में अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'वाओ मैम बहुत प्यारी लग रही हो आप', वहीं दूसरे ने लिखा है- '100 प्रतिशत ब्यूटिफुल छोरी', तो किसी ने उन्हें 'रॉकस्टार' कहा है।
बात करें, सपना के वर्कफ्रंट की, तो हाल ही में उन्होंने अपना एक नया गाना लॉन्च किया है। जिसका नाम है 'बांगड़ो'। इस गाने को भी फैंस ने सपना के हर गाने जितना ही प्यार दिया है।
Next Story





