मनोरंजन

सपना चौधरी ने बंदूक की नोंक पर किया मदहोश, वायरल हुआ डांस VIDEO

Shubhra Nandy
6 Jun 2021 1:54 PM IST
सपना चौधरी ने बंदूक की नोंक पर किया मदहोश, वायरल हुआ डांस VIDEO
x
सपना चौधरी को अपने फैन्स का दिल जीतना बखूबी आता है। हरियाणा की डांसिंग क्वीन जब स्टेज पर झूमकर नाचती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सपना चौधरी को अपने फैन्स का दिल जीतना बखूबी आता है। हरियाणा की डांसिंग क्वीन जब स्टेज पर झूमकर नाचती हैं तो फैन्स भी उनके साथ कदम मिलाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। जिसे फैंस के जरिए काफी पसंद किया जा रहा है।


इस वीडियो में वो हरियाणवी सॉन्ग 'बंदुक चलेगी' पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी की अदाएं भी कमाल की हैं। हरियाणवी गाने के इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।
सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा वीडियो के व्यूज से ही लगाया जा सकता है। इस गाने को अब तक 2 करोड़ 99 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि इस डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल ने पब्लिश किया है।


Next Story